Monday, 16 November 2020

ଜବାବୀ କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନରେ ୮ ପାକ୍ ସୈନ୍ୟ ନିହତ

ଜବାବୀ କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନରେ ୮ ପାକ୍ ସୈନ୍ୟ ନିହତ https://odishabhaskar.com/epaper/edition/1055/odisha-bhaskar/page/1

Wednesday, 24 April 2019

काशी विश्वनाथ मंदिर व देहली में विस्फोट की जैश ए मोहम्मद ने दी धमकी



  • जैश ए मोहम्मद के नाम से आया खत

  • डीजीपी ने इंटेलीजेंस को सक्रिय किया

शामली : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रेलवे स्टेशन समेत कई बडे स्टेशनों को बम से उडाने की धमकी मिली है। यह धमकी खत के जरिए दी गई है। धमकी में कहा गया कि १३ मई को धमाके किए जाएंगे। ऐसा न होने पर १६ मई को काशी विश्वनाथ मंदिर, देहली आदि प्रमुख मंदिरों को उडाने की धमकी भरा पत्र डाक के द्वारा शामली स्टेशन मास्टर को भेजा गया है। डीजीपी ओपी सिंह ने मामले की जांच एटीएस को सौंपी है।

जैश ए मोहम्मद के नाम से धमकी

धमकी भरे पत्र को शामली रेलवे स्टेशन पर साधारण डाक से भेजा गया है। वहीं एसपी ने बताया गया कि रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। भेजे गए पत्र में जैश-ए-मोहम्मद के नाम से धमकी दी गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व देहली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल के बारे में भी लिखा गया है। इस संबंध में सोमवार को रेलवे पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शामली को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस प्रशासन और खुफिया जनसेवा सक्रिय हो गई है। रेलवे ने अपने मुख्यालय को मामले से अवगत करा दिया है।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर ISIS ने श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट को दिया अंजाम – सूत्र


नई देहली : ईस्टर के मौके पर श्रीलंका सीरियल बम ब्लास्ट से दहल गया है ! कोलंबो और श्रीलंका के कई इलाकों में ईस्टर के दौरान ६ बम धमाके हुए हैं। ये धमाका तीन चर्च और तीन पांच सितारा होटल में हुआ है। इस ब्लास्ट में अबतक १२९ लोगों की मौत हो गई, जबकि ३०० घायल हैं। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। ये धमाका कोलंबो में सेंट एंथनी चर्च, नौगोंबो में सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोबा में हुआ है। इसके अलावा होटल शांग्री-ला, सिनामोन ग्रैंड और किंग्सबरी में भी धमाका हुआ है।
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई कहने पर  आईएसआईएस के आतंकियों ने इस इन हमले को अंजाम दिया है। श्रीलंका जांच एजेंसियों के हवाले से आ रही खबरों के अनुसार शुरुआती जांच में इस सीरियल ब्लास्ट को आईएसआई इशारे पर आईएसआईएस के आतंकियों ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि इस हमले को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वहां ईस्‍टर की प्रार्थना सभाएं चल रही थीं। जिसके चलते हताहतों और घायलों संख्या बढ़ सकती है। इस बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने आपात बैठक बुलाई है। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने लोगों से जांच में सहयोग करने की भी अपील की है। राष्ट्रपति ने अधिकारियों को जांच करने और हमलावरों को खोजने का आदेश दिया है।
पूरे मामले पर भारत की पैनी नजर है। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने ट्वीट कर कहा है कि हम कोलंबो स्थित भारतीय उच्‍चायोग से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। इधर भारतीय उच्‍चायोग ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए इमर्जेंसी नंबर जारी कर दिए हैं। श्रीलंका में अपने परिचितों की जानकारी के लिए +94777903082 +94112422788 +94112422789 पर मदद प्राप्‍त की जा सकती है।
स्त्रोत : न्यूज 24

Monday, 22 April 2019

नैशनल तौहीद जमात : उस आतंकी संगठन का इतिहास जिसने श्रीलंका में धमाकों से मचाई तबाही


image source : News18
कोलंबो : श्रीलंका में रविवार को चर्च और फाइव स्टार होटलों को निशाना बनाकर किए गए सिलसिलेवार ८ बम धमाकों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक १३ लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन इस हमले के लिए श्रीलंका की पुलिस के शक की सुई वहां के चरमपंथी इस्लामिक संगठन नैशनल तौहीद जमात (एनटीजे) पर टिकी है।

कट्टरपंथी इस्लामी संगठन

एनटीजी (नैशनल तौहीद जमात) श्रीलंका का एक चरमपंथी इस्लामिक संगठन है। इसे तौहीद-ए-जमात के नाम से भी जाना जाता है। इस संगठन पर श्रीलंका में वहाबी विचारधारा को बढाने का आरोप है। इस संगठन का प्रभाव श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में ज्यादा देखा गया है। यह संगठन देश के कई हिस्सों में महिलाओं के लिए बुर्का और मस्जिदों के निर्माण के साथ शरीया कानून को आगे बढ़ाने में लगा है।
image source : News18

ISIS से जुडा था नाम

इस संगठन का नाम पहली बार २०१३ में सामने आया था। श्रीलंका के तत्कालीन रक्षा मंत्री ने इस संगठन को लेकर चिंता जताई थी। उस दौरान खुफिया एजेंसियों ने इस संगठन के आईएसआईएस से तार जुडे होने की बात कही थी। आईएसआईएस से प्रभावित लोगों के इस संगठन से जुडे होने की बात भी सामने आई थी। इन हमलों में इस संगठन पर सबसे ज्यादा शक होने का भी यही कारण है।

तोडी थी मूर्तियां

श्रीलंका के इस कट्टरपंथी संगठन ने साल २०१४ में भगवान बुद्ध की मूर्तियों को तोडा था। इसे लेकर श्रीलंका में कई जगह इस संगठन का विरोध भी हुआ था।

२०१६ में पहली गिरफ्तारी

इस संगठन के सचिव अब्दुल रैजिक अपने भड़काऊ बयानों के लिए जाना जाता हैं। २०१४ में ही अब्दुल ने बौद्ध धर्म को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिए थे। इसी तरह के कुछ और बयानों के चलते विवादों में आने के बाद अब्दुल को २०१६ में पहली बार गिरफ्तार किया गया था। २०१६ में ही इस संगठन पर कई इलाकों में हिंसा भड़काने का भी आरोप लग चुका है।

एक धड़ा तमिलनाडु में भी सक्रिय

तौहीद जमात का एक धड़ा तमिलनाडु में भी सक्रिय है। यहां इसे तमिलनाडु तौहीद जमात (टीएनटीजे) के नाम से जाना जाता है। तमिलनाडु के इस संगठन के खिलाफ अक्टूबर २०१७ में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस संगठन पर जबरन ईसाई समुदाय के कुछ लोगों को इस्लाम में परिवर्तित करने का आरोप लगा था।
स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Tuesday, 9 April 2019

जम्मू कश्मीर में RSS नेता पर आतंकी हमला, गार्ड की गई जान


जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) के नेता चंद्रकांत पर आतंकी हमला हुआ है.

जम्मू कश्मीर में RSS नेता पर आतंकी हमला, गार्ड की गई जानश्रीनगर: जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) के नेता चंद्रकांत पर आतंकी हमला हुआ है. इस आतंकी हमले में चंद्रकांत के गार्ड की जान चली गई है. हमला भागने में कामयाब रहे. पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है.

बताया जा रहा है कि चंद्रकांत किश्तवाड़ा के अस्पताल में इलाज करा रहे थे, इसी दौरान आतंकी वहां पहुंचे और उनपर फायरिंग शुरू कर दी. चंद्रकांत के गार्ड ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान एक गोली गार्ड को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई.
गोली की आवाज सुनकर पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया. वहां मौजूद मरीज और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई. इसी का फायदा उठाकर आतंकी वहां से भागने में सफल रहे.
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने पूरे अस्पताल की घेराबंदी कर दी. साथ ही तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है. हमलावरों की तलाश में प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है.
स्त्रोत :

Thursday, 4 April 2019

बीटेक का छात्र आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल



दक्षिणी कश्मीर के शोपियां का एक युवक आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। उसकी एके ४७ राइफल लिए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। उसकी पहचान कामरान जहूर के रूप में हुई है। एक अधिकारी ने उसकी तस्वीर की पुष्टि की है। वह बीटेक का छात्र था। सूत्रों के अनुसार शोपियां जिले के करेवा के शादाब इलाके का निवासी कामरान जहूर कुछ दिनों पहले लापता हो गया था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कामरान बीटेक छात्र था। अब उसकी फोटो सोशल मीडिया पर दिखाई दी है, जिसमें उसके आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने की घोषणा की गई। एक अधिकारी ने उसकी तस्वीर की पुष्टि की है।
स्त्रोत : अमर उजाला

JeM chief Masood Azhar’s nephew Mohd. Umar killed in Pulwama district



Representational image
In a major victory to the security forces, the nephew of Jaish-e-Mohammad (JeM) chief Masood Azhar was killed in Pinglish village in Tral town of Pulwama district of Jammu and Kashmir.
According to the Jammu and Kashmir Police, three terrorists were killed on March 11 including Azhar’s nephew Mohammad Umar alias Khalid along with with the mastermind of Pulwama terror attack Mudasir Ahmed Khan. Umar, the son of  Ibrahim Azhar, has been identified as a Pakistani national.
According to the police records, the terrorists were affiliated with proscribed terror outfit JeM and were wanted for their complicity in a series of terror crimes including the attack on security establishments and civilian atrocities. Many terror crime cases were registered against them.
They were involved in the Lethpora attack on CRPF camp.
Arms and ammunition including assault rifles were also recovered from the site of the encounter on March 11.
According to reports, JeM on Wednesday conducted a memorial service for him.
“Yes, he has been killed. His code name was Khalid. He was killed on March 11 at Pinglish in Tral, south Kashmir. He was killed with Mudasir Ahmad Khan, a local militant,” said sources to Zee News.
Source : Zee News