Sunday, 3 December 2017

लश्कर आतंकी से लिंक मिलने पर कांग्रेस का छात्र शाखा का युवक बेदार बख्त गिरफ्तार

Sunday, December 3, 2017

लश्कर आतंकी से लिंक मिलने पर कांग्रेस का छात्र शाखा का युवक बेदार बख्त गिरफ्तार

December 4, 2017

पटना/नई देहली – नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बिहार के गोपालगंज से लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी ने रविवार को कहा कि, आरोपी बेदार बख्त उर्फ धन्नु राजा के लश्कर आतंकी अब्दुल नईम शेख से लिंक थे। उसने कई बार नईम को शरण दी और जरूरी सामान मुहैया कराया। नईम को पिछले साल लखनऊ से पकड़ा था। उसी से बेदार के बारे में जानकारी मिली। उधर, बिहार पुलिस के अनुसार, आरोपी बेदार ने खुद को कांग्रेस की विद्यार्थी शाखा (NSUI) का सदस्य बताया है। लश्कर एजेंट को पकड़ने के लिए एनआईए टीम ३ दिन तक शहर में डेरा डाले रही थी।
एजेंट बेदार पर क्या है आरोप ?
न्यूज एजेंसी के अनुसार, एनआईए ने कहा कि बेदार ने लश्कर के आतंकी नईम शेख को शरण दी थी। इसके अलावा वह नईम को जरूरी सामानों की आपूर्ति भी करता था।

NSUI का नेता था संदिग्ध आतंकी

सूत्रों के अनुसार, एनआईए ने शुक्रवार रात स्थानिय पुलिस की मदद से छापेमारी की। बेदार को उसके मामा के घर से गिरफ्तार किया। वह सारण जिले का रहने वाला है और कुछ सालों से यहीं रहकर पढ़ाई कर रहा था।
आरोपी बेदार ने खुद को गोपालगंज की स्टूडेंट यूनियन में कांग्रेस का नेता बताया है। साथ ही कहा है कि वह पिछले ५ साल से राजनीति में सक्रिय था।
स्त्रोत : भास्कर

No comments:

Post a Comment